https://www.biaorarajgarhnews.online/p/coronavirus-live-status-in-india.html

आधी  रात  को मछली पकडने गये मजदूर जांच के बाद क्वारेंटाइन में रखा




तालाब में अवैध तरीके से मछली मारने वाले लोग आधी रात को बिहार के मजदूराें काे लेकर आए। इसकी जानकारी ग्रामीणों को लगी तो उन्होंने प्रशासन को सूचना दे दी। इसके बाद मौके पर आई पुलिस ने सभी मजदूरों का स्वास्थ्य परीक्षण कराने बाद क्वारेंटाइन में रखा है।
ग्रामीण पप्पू सौलंकी, मुंशी खान, भगवान सौलंकी, पप्पू, शाहरूख, कमल, मनोहर ने बताया कि उनके गांव के पास बरगोलिया डैम पर आधी रात को कुछ लाेग वाहनाें से आए।

उनके पास नाव सहित अन्य साधन भी थे।
इसके बाद हरकत में आए ग्रामीणों ने इसकी सूचना प्रशासन को दी तो मौके पर पुलिस के साथ ही राजस्व विभाग की टीम पूछताछ के लिए पहुंची। सभी मजदूर बिहार के रहने वाले हैं। मजदूराें ने बताया कि उन्हे भादाहेड़ी के ही कुछ लेागों ने मछली पकड़ने के लिए बुलाया था। इसके बाद प्रशासन ने सभी मजबूरों को गांव के पंचायत भवन में क्वारेंटाइन में रखने का इंतजाम किया है।
14 दिन तक रहेंगे गांव में ही क्वारेंटाइन में, सचिव को दी जिम्मेदारी
मछली पकड़ने आए बिहार के मजदूरों को गांव के कुछ लोगों ने प्रलोभन देकर बुलाया था। गांव के दूसरे लोगों ने कोरोना के डर से बाहरी लोगों कसे लाने से रोका। जब वे नहीं माने ताे ग्रामीणों ने प्रशासन को सूचना दी। इसके बाद पंचायत सचिव की निगरानी में एसडीएम प्रकाश कस्बे ने मजदूरों को भादाहेड़ी के पंचायत भवन व स्क्ूल में रखा है। जहां 14 दिन तक वह क्वारेंटाइन में रहेंगे। इसके बाद इन मजदूरों को छोड़ दिया जाएगा। इसके लिए स्थानीय स्तर पर ग्राम पंचायत को व्यवस्था देखनी होगी।
गांव में आधी रात को आए मजदूर सुबह मछली पकड़ने डैम पर बैठे मिले।











#Tag Biaora Rajgarh News
biaorarajgarhnews.online
biaora news
Rajgarh News 

Source By 
Previous Post Next Post