https://www.biaorarajgarhnews.online/p/coronavirus-live-status-in-india.html

ब्यावरा शहर में एक 24 वर्षीय युवक ने सोमवार दोपहर को अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में उसे राजगढ़ रेफर किया गया है। सिविल अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार अरूण पुत्र व्हीपी नामदेव 24 साल निवासी ब्यावरा ने सोमवार दोपहर करीब एक बजे अज्ञात कारणों से अपने घर पर जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर सिविल अस्पताल आए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे राजगढ़ रेफर कर दिया गया है। युवक ने जहर खाने जैसा कदम क्यों उठाया है इसका अभी पता नहीं लग सका है। 
Previous Post Next Post