https://www.biaorarajgarhnews.online/p/coronavirus-live-status-in-india.html

प्रदेश की कमलनाथ सरकार पूरे प्रदेश में दशहरे से दीपावली का अवकाश घोषित करने जा रही है औरइस पर अंतिम निर्णय शीघ्र होगा।पूर्व में इस तरह की छुट्टियाँ होती थी।

हिंदू त्यौहारों को अधिक जानने के उद्देश्य से यह अवकाश फिर से शुरू किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि मिशनरी स्कूलों का बोलबाला होने के कारण कई सालों से दशहरे से दीपावली तक के अवकाश बंद कर दिए गए थे, वहीं क्रिसमस की छुट्टियाँ 8 से 10 दिन की होती है। बरगी सेविधायकगोपाल यादव ने विधानसभा में इस पर ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा था कि नई पीढ़ी और बजे हिंदू त्यौहारों से दूर होते जा रहे हैं और आज पढ़ाई का बोझा असहनीय हो गया है। विधानसभा में इस पर सहमति हो गई और स्कूली शिक्षा विभागकामत मांगा गया है। यहाँ यह उल्लेखनीय है कि भारत जैसे देश में दीपावली जहाँ सबसे बड़ा पर्व है और इसकी शुरुआत दशहरे से ही हो जाती है जिसके तहत सफाई, पुताई. नये सामान खरीदना एवं अन्य काम शामिल रहते हैं। सभी स्कूलों में यह अवकाशमान्य रहेगा।

Previous Post Next Post