https://www.biaorarajgarhnews.online/p/coronavirus-live-status-in-india.html



क्लीन ब्यावरा, ग्रीन ब्यावरा अभियान के तहत मुहिम शुरू करने जा रही है ब्यावरा नगरपालिका 


ब्यावरा शहर के प्रमुख मागों के किनारे जनप्रतिनिधि, प्रतिष्ठित व्यक्ति अपने परिजनों की याद में शहर के प्रमुख मागों पर कदंब और सतपति के पौधे रोपेंगे। इनकी शुरुआत सोमवार को रेस्ट हाउस में नपाध्यक्ष ने क्षेत्रीय सांसद रोडमल नागर के पिता स्व. बापूलाल नागर, पूर्व राज्यमंत्री बद्रीलाल यादव के पिता स्व. मांगीलाल यादव, पूर्व विधायक नारायणसिंह पंवार पिता मेहताबसिंह पंवार और जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जसवंत सिंह गुर्जर अपने दादाजी की याद में भंवरलाल गुर्जर की याद में रोपे जाने वाले पौधों के लिए वचन पत्र भरकर की। क्लीन ब्यावरा, ग्रीन ब्यावरा की थीम पर फ्रेंड्स ऑफ ब्यावरा के नाम से शहर नगरपालिका एक मुहिम शुरू करने जा रही है। मुहिम के तहत शहर के सभी प्रमुख मार्गों पर आम शहरवासियों से नगरपालिका उनके दिवंगत माता- पिता, पति, पलियों व बहन आदि के नाम पर पौधरोपण कराएगी। प्रमुख मार्गों पर 500, पार्कों में 500 पौधे लगेंगे नगरपालिका अध्यक्ष अखिलेश जोशी ने बताया कि शहर को हरा- भरा बनाने के लिए की जा रही इस पहल को क्लीन व्यावरा, ग्रीन ब्यावरा के सपने के साथ फ्रेंड्स ऑफ ब्यावरा नाम दिया गया है। इस के तहत शहर के गुना रोड, इंदौर रोड, सरस्वती शिशु मंदिर मार्ग, सुठालिया रोड, राजगढ़ रोड व अस्पताल रोड आदि पर 500 पौधे रोपे जाएंगे। 500 पौधे नए पाकों में रोपे जाएंगे। 
Previous Post Next Post