https://www.biaorarajgarhnews.online/p/coronavirus-live-status-in-india.html


स्नातक कक्षाओं में भी अभी जिले के कॉलेजों में 40 फीसदी सीटें खाली हैं


उच्च शिक्षा विभाग द्वारा सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों में संचालित स्नातकोत्तर उपाधि (पीजी) एमए, एमकॉम, एमएससी आदि में एडमिशन के लिए कॉलेज लेवल काउंसिलिंग चल रही है। इसमें रजिस्ट्रेशन कराने की अंतिम तारीख 18 अगस्त है। वहीं बीए, बीएससी, बीकॉम आदि अंडर ग्रेजुएशन कोसेंस के लिए भी कॉलेज स्तर की काउंसलिंग (सीएलसी) की प्रक्रिया जारी है। जिले के सात सरकारी कॉलेजों में स्नातक कक्षाओं में दो हजार सीटों पर एडमिशन होने हैं। अभी भी लगभग 40 फीसदी सीटें खाली है। जिन पर यहरहेगा कॉलेज लेवल काउंसिलिंग का शेड्यूल • 18 अगस्त तक ऐसे छात्र जिन्होंने अब तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है वे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। -19 तक सरकारी कॉलेज में बने हेल्प सेंटर पर दस्तावेजों का सत्यापन होगा। .21 अगस्त को कलिज द्वारा छात्र-छात्राओं को दिए गए एडमिशन की लिस्ट जारी की जाएगी। •22 से 28 अगस्त तक- दस्तावेज जमा कर छात्रों को ऑनलाइन फीस भुगतान की लिंक जनरेट कराना और फीस जमा करनी होगी। छात्र-छात्राओं के एडमिशन एवं फीस जमा कराने की प्रक्रिया चल रही है। 
Previous Post Next Post