नवागत एसडीएम, तहसीलदार व सीएमओ ने किया संयुक्त निरीक्षण
शहर के पुराने एवी रोड पर फैले
अस्थाई अतिक्रमण पर प्रशासन द्वारा
जल्दी ही कार्रवाई की जाएगी। इसके
लिए मंगलवार शाम को नवागत
एसडीएम रोशनी वर्धमान ने जहां
चिन्हित अतिक्रमणों का निरीक्षण
किया। साथ ही अहिंसाद्वार से इंदौर
नाके के बीच बन रहे निर्माणाधीन
नाले का भी जायजा लिया। प्रभारी
तहसीलदार सौरभ वर्मा, सीएमओ
इकरार अहमद के साथ किए गए
निरीक्षण के दौरान संबंधितों को
चिन्हित कब्जों वाले मकानों में रखे
सामान को आगामी 15 अगस्त तक
शिफ्ट कराने की मोहलत दी, ताकि
जल्दी ही बेदखली की कार्रवाई की
जा सके। निरीक्षण के दौरान नवागत
एसडीएम ने शहर के विकास में
सुधार के लिए अन्य जरूरी दिशा
व निर्देश भी अधिकारियों को दिए।
शहर के पुराने एवी रोड पर चिन्हित अतिक्रमण का नवागत एसडीएम ने
तहसीलदार व सीएमओ के साथ निरीक्षण किया।

