दिखाई नाराजगी, कल
लगने वाले रक्तदान
शिविर के लिए बैठक ली
विधायक गोवर्धन दांगी मंगलवार को
सिविल अस्पताल पहुंचे तो सफाई
व्यवस्था में कमी देखकर नाराज हो
गए। उन्होंने डॉ. एसएस गुप्ता और
डॉ. शरद साहू से पूछा कि आखिर
हर बार आने पर उन्हें ऐसी खामियां
क्यों मिलती है। वे पूर्व प्रधानमंत्री
राजीव गांधी की जयंती के सिलसिले
में गुरुवार को लगने वाले रक्तदान
शिविर की तैयारियों का जायजा लेने
गए थे। इस दौरान मिली खामियों
पर प्रबंधन को जमकर फटकार
लगाई। डॉक्टरों ने उन्हें सुधार का
आश्वासन दिया।
विधायक दांगी ने मरीजों से बात
कर सुविधाओं का जायजा लिया।
मरीजों की शिकायत पर अस्पताल
प्रबंधन को व्यवस्थाएं सुधारने के
निर्देश दिए। आगामी रक्तदान शिविर
वार्डों में जाकर देखी
सफाई व्यवस्था
विधायक ने वाडौं की सफाई
व्यवस्था देखी। दवाई वितरण केन्द्र
में जाकर उन्होंने पूछा कि मरीजों
को इनका मिल रहा है की नहीं।
विधायक ने अस्पताल प्रबंधन
के साथ बैठक आयोजित कर
गुरूवार को अस्पताल परिसर में
होने वाले पौधरोपण की व्यवस्था
एवं स्व. प्रधानमंत्री की स्मृति में
जरूरतमंदों को रक्तदान कर ब्लड
उपलब्ध कराने की कार्ययोजना
पर भी चर्चा की। इस मौक वरिष्ठ
कांग्रेस नेता रामचंद्र दांगी, कृष्णा
सिंह सिसोदिया, ब्लॉक कांग्रेस
अध्यक्ष महेन्द्र यादव, शहर कांग्रेस
अध्यक्ष अशोक क्रान्ति, आफताव
खान, पार्षद युनुस मोहम्मद, दुर्गा
शाक्यवार आदि उपस्थित थे।
एवं पौधरोपण की व्यवस्थाओं को
लेकर उन्होंने अस्पताल प्रबंधन के
साथ बैठक भी की।
विधायक ने पूछा- हर बार अस्पताल में सफाई व्यवस्था क्यों ठीक नहीं दिखाई देती
Sk Pushpad
0
Comments
Tags
Biaora News

