राजगढ़. जिले सहित प्रदेश में पिछले
तीन दिन से लगातार हो रही बारिश
से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।
जगह-जगह नदी-नाले उफान पर
होने से कई जगह पुल पुलिया पर
पानी होने के कारण शिक्षा विभाग ने
16 अगस्त को स्कूलों का अवकाश
घोषित कर दिया था। वहीं कई जगह
मकान और दीवारें ढहने की भी
सूचना है।
हालांकि इन घटनाओं में कोई बड़ा
हादसा नहीं हुआ। लेकिन सारंगपुर
के दराना गांव में पुलिया पर पानी
होने के बावजद उसे पार करने का
प्रयास कर रहे बनेसिंह पिता रामचंद्र
वर्मा पानी में बह गया। उसका शव
पठारी गांव के पास मिला।
लीमाचौहान पुलिस ने उसका पीएम
कराया। जबकि मोहनपुरा डैम के
पास एक युवक नेवज नदी में बह
गया था। जानकारी लगते ही होमगार्ड
सैनिकों ने रेस्क्यू कर उसे बाहर
निकाला। लगातार हो रही बारिश के
बाद जिलेभर की नदियां उफान पर
थीं। इनमें कालीसिंध, पार्वती, नेवज,
अजनार सहित जिले की तमाम
नदियां और नाले शामिल हैं। बढ़ रहे
पानी को देखते हुए मोहनपुरा डैम के
17 में से 12 गेट, कुंडालिया के सभी
11 और चैनसिंह बांध के 8 में से छह
गेट खोले गए। कुशलपुरा के भी छह
गेट खोले।