https://www.biaorarajgarhnews.online/p/coronavirus-live-status-in-india.html


राजगह पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के जन्म दिवस पर मंगलवार सुबह सद्भावना दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौड़ में कई अधिकारी शामिल नहीं हुए। इस बात से नाराज होकर कलेक्टर निधि निवेदिता ने कहा कि जो अधिकारी दौड़ में शामिल नहीं हुए हैं उनसे अगले सोमवार टोरल बैठक में शामिल ह्येने से पहले मैराथन दौड़ करवाई जाएगी, हमनें ऐसे अधिकारियों की लिस्ट बना ली है। दौड़ के लिए स्कूली बच्चों व आम लोगों को सुबह साढ़े सात बजे मंगलभवन में बुलाया गया था। लेकिन कई अधिकारी व कर्मचारी आठ बजे तक पहुंचे। पिछले दो दिन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सद्भावना दौड़ का प्रचारभी किया जा रहा था। इसके बावजूद विधायक बापूसिंह तंवर के अलावा कोई भी नेता इस दौड़ में शामिल नहीं हुआ। बमैराथन दौड़ का स्टेडियम में समापन किया। इस दौरान विधायक और अधिकारियों ने बच्चों को संबोधित किया। दौड़ में शामिल भावना उमठ, सविता वर्मा, मंजू मालवीय, रमेश बैरागी, कालूराम दांगी, ईई अशोक पांडे, अजय वेन, श्याम बाबू खरे, तहसीलदार राकेश खजूरिया को पुरस्कृत किया गया। 
Previous Post Next Post