मोहनपुरा डैम को पर्यटन केंद्र के रूप में संवारने की है योजना, बोटिंग का आनंद ले सकेंगे पर्यटक और स्थानीय लोग
राजगह नगरीय प्रशासन एवं जिले
के प्रभारी मंत्री जयवर्धन सिंह ऊर्जा
मंत्री प्रियव्रत सिंह ने मोहनपुरा डेम
का निरीक्षण किया। उनका मुख्य
उद्देश्य बांध के समीप पर्यटन एवं
ईको टूरिज्म की सम्भावना तलाशना
था। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने कहा
कि जल्द ही पर्यटन मंत्री से मिलकर
बोट क्लब व पर्यटकों के लिए
अच्छी सुविधा उपलब्ध कराएंगे।
मौके पर निर्देश दिए गए के जल
संसाधन अपने पास उपलब्ध
संसाधन से एक विश्राम गृह तैयार
करे। पर्यटन विभाग बोट क्लब का
प्रस्ताव बनाए। एक सर्किट हाऊस/
गेस्ट ह्मऊस का भी प्रस्ताव बनाएं।
इस अवसर पर मौजूद परियोजना
प्रबंधन इकाई के प्रशासक विकास
राजोरिया ने बताया कि किस प्रकार
विभाग द्वारा गेस्ट हाउस बनाया
जाएगा एवं चुने गए स्थान को देखा।
मोहनपुरा डैम में काफी पानी आ
चुका है। इसलिए इसे पर्यटन केंद्र
के रूप में विकसित किया जाएगा।
इस दौरान प्रभारी मंत्री सिंह एवं
ऊर्जा मंत्री ने बांध का निरीक्षण कर
वहां की व्यवस्थाओं का जायजा
भी लिया। मौके पर कलेक्टर निधि
निवेदिता, विधायक बापू सिंह तंवर,
एसपी प्रदीप शर्मा, सीईओ मृणाल
मीणा, तहसीलदार राकेश खजूरिया,
पूर्व सांसद नारायण सिंह आमलावे,
एमके खरे, अशोक दीक्षित सहित
अधिकारी मौजूद थे।

