https://www.biaorarajgarhnews.online/p/coronavirus-live-status-in-india.html


फाइनल रिहर्सल में बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुति, जवानों ने भी बहाया पसीना

राजगढ़. कल स्वतंत्रता दिवस को लेकर मुख्य समारोह परेड ग्राउंड पर आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर पिछले दस दिनों से प्रक्टिस की जा रही थी। फाइनल रिहर्सल मंगलवार को आयोजित की गई। इसमें पूरी प्रक्रिया 15 अगस्त को होने वाले आयोजन की तरह ही की गई। मुख्य परेड का आयोजन जिसमें अतिथियों का आगमन, सलामी और परिचय आदि सभी शामिल था। बाद में बच्चों ने पीटी का प्रदर्शन किया। जबकि विभिन्न स्कूलों द्वारा तैयार किए गए रंगारंग कार्यक्रम की भी प्रस्तुतियां देखी गई। इस दौरान जिले के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। जिस समय परेड हो रही थी। उसी बीच पानी गिरने लगा। ऐसे में रंगारंग कार्यक्रम में शामिल होने आए बच्चे टेंट के नीचे आ गए। करीब 20 मिनट तक पानी गिरता रहा। इसके बाद जब पानी रूका एक बार फिर पीटी शुरू की गई। लेकिन कार्यक्रम की तैयारियों को देखने पहुंचे कुछ जिम्मेदार अधिकारी मौके से चले गए थे। लंबी है पुरस्कारों की सूची हर बार की तरह इस बार भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को मंच से पुरस्कृत किया जाएगा। लेकिन कुछ सालों से ऐसा देखने में आता है कि यह पुरस्कार कहीं न कहीं ऐसे लोगों को दे दिए जाते हैं जो विभाग प्रमुखों के संपर्क में होते हैं। उन्हें उत्कृष्ट कार्य के नाम पर पुरस्कृत किया जाता है। 
Previous Post Next Post