https://www.biaorarajgarhnews.online/p/coronavirus-live-status-in-india.html


बिजली कंपनी कार्यालय में हंगामा, काउंटर कम होने से पांच दिन बाद भी नहीं आया नंबर 

ब्यावरा. लगातार दो दिन की छुट्टियां पड़ जाने और इससे पहले राखी, 15 अगस्त के अवकाश से सोमवार को बिजली कंपनी में बिल जमा करने की आखिरी तारीख के दिन खासी भीड़ रही। वहीं भीड़ में तीन से चार बार बिल जमा करने आ चुके उपभोक्ताओं का नंबर नहीं आया तो उन्होंने हंगामा कर दिया। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि इतना बड़ा शहर है फिर भी बिजली कंपनी द्वारा अतिरिक्त काउंटर की व्यवस्था नहीं की जाती। उपभोक्ताओं को ज्यादा दिक्कत एटीपी मशीन का सर्वर सुबह से ही बंद हो जाने से हुई लाइन में लगने के बावजूद लोग वंचित रह जाते हैं। इसी से तंग आकर लोगों ने हंगामा कर दिया, जिन्हें बाद में समझाया गया, लाइन में लगने के बाद ही उनकी बारी आ पाई। ऐसे में तमाम उपभोक्तओं ने आखिरी दिन पेनाल्टी से बचने के लिए अतिरिक्त बिल काउंटर शुरू करवाने की मांग बिजली कंपनी से की है। महज बिजली का बिल जमा करने में दफ्तर में पांच बार जा चुका हूं, लेकिन हमेशा नंबर नहीं आता, कभी बिजली कंपनी वाले टरका देते हैं। इतना बड़ा शहर होने के बावजूद यहां महज दो काउंटर हैं, इसलिए दिक्कत है। -प्रदीप अग्रवाल, उपभोक्ता, ब्यावरा 
Previous Post Next Post