![]() |
| ये लापरवाही है खतरनाक बाजार खुलते लोगों की भीड़ उमड़ी नरसिंगढ़ में लगा जाम |
को लेकर सोमवार से लाॅकडाउन-3 लागू हाे गया है। जिला ग्रीन जोन में होने के कारण जिला प्रशासन ने कुछ शर्ताें के साथ राहत भी दी है। इसमें दाे महत्वपूर्ण शर्तें हैं, एक तो मास्क लगाना, दूसरा सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखना| जिले के कुछ हिस्सों में इन शर्तों का पालन नहीं किया जा रहा है।सोमवार को कुछ ऐसी ही तस्वीरें सामने आईंं, राजगढ़ अाैर नरसिंहगढ़ में बाजार खुला तो लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लाेगाें ने सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल नहीं रखा। कुछ लोग बिना मास्क के ही बाजार मे घूमते दिखे। नरसिंहगढ़ मे बाजार को नो व्हीकल जोन बनाए जाने से आसपास की सड़कों पर दिन में कई बार ट्रैफिक का दबाव बनता है। सोमवार को बाजार खोलने का समय बढ़ा देने के बाद लोग भी बड़ी संख्या में बाहर निकले। इस वजह से छतरी चौराहा, चंपी चौराहा समेत कई सड़कों पर दिन में कई बार जाम लगा।
नरसिंहगढ़ | वाहनों को बाजार में प्रवेश नहीं दिए जाने से बाहरी सड़कों पर कई बार जाम लगा। छतरी चौराहा, चंपी चौराहा पर हालात खराब रहे।
शहर सहित जिले में अधिकांश जगह बाजार में नही रखा जा रहा सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल, बिना मास्क के घूम रहे लोग, दुकानदार भी नहीं बना रहे व्यवस्था, संक्रमण का खतराराजगढ़ | बाजार खुले तो इस तरह उमड़ी भीड़। अधिकांश लोग बिना मास्क लगाए ही सड़कों पर निकले।
#Tag Biaorarajgarhnews.online
Biaora Rajgarh News
Biaora News
Biaora Corona virus
Biaora News Covind -19

