![]() |
Biaora Corona News |
कोरोना वायरस के संक्रमण (कोविड-19) का अभी तक एक भी पॉजिटिव केस सामने नहीं आने के कारण जिला ग्रीन जोन एरिया में है, लेकिन काेराेना संदिग्ध बढ़ रहे मौत के आंकड़े चिंता में डाल रहे हैं। हालात यह हैं कि महज 24 घंटे में ही पांच लोगों की मौत हुई है। हालांकि इनमें से कोई भी केस कोरोना पॉजिटिव सामने नहीं आया है, लेकिन एहतियात के तौर पर इनके सैंपल जांच के लिए भोपाल भेजे जा रहे हैं। इनमें से दो की रिपोर्ट आ गयी है, जो निगेटिव आई है, अब तीन लोगों की रिपोर्ट आना शेष है।
बढ़ रहे मौत के आंकड़ों पर नजर डालें तो स्थिति यह है कि शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात एक मजदूर की मौत हो गयी। शनिवार शाम को पचोर में एक मजदूर की मौत हुई। उससे पहले गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात उदनखेड़ी में एक मजदूर की मौत हो गयी थी, इसी दौरान खिलचीपुर में एक प्रसूता की मौत हो गयी थी। इसके अगले दिन शनिवार सुबह जीरापुर की एक प्रसूता की मौत हो गयी, जिसे तबीयत बिगड़ने पर भोपाल हमीदिया रैफर किया गया था। उसकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। खिलचीपुर में जिस प्रसूता की मौत हुई, उसकी रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। जिला अस्पताल में दो मजदूरों के शव मर्चुरी में रखे गये हैं, इनके सैंपल भोपाल जांच के लिए भेजे गये हैं। शनिवार को फिर एक मजदूर की मौत होने के बाद जांच रिपोर्ट नहीं आई है
सभी मजदूर महाराष्ट्र से आए थे और उत्तर प्रदेश जा रहे थे, दो मृतकों की रिपोर्ट निगेटिव, तीन की आना शेष
हेल्थ बुलेटिन
{विदेश से आए व्यक्ति जिन्हें होम क्वारेंटाइन में रखा गया: 20
{विदेशी यात्री जिनका क्वारेंटाइन पूरा हो गया: 20
{अब तक स्क्रीनिंग : 51164
{जिला चिकित्सालय में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती मरीज:03
{कुल इतने संदिग्धों के सैंपल लिए : 399
{शनिवार को लिए सैंपल : 04
{प्राप्त रिपोर्ट : 365(सभी निगेटिव)
{पाजीटिव: 00
{लैबोटरी में पैंडिंग सैंपल : 34
हालात यह हैं कि महज 24 घंटे में ही पांच लोगों की मौत हुई है। हालांकि इनमें से कोई भी केस कोरोना पॉजिटिव सामने नहीं आया है (Biaora News )
#tag Biaora Rajgarh News
Biaora Covid - 19 News
Biaora News Corona Virus
biaora corona virus details
biaora corona virus dealer
biaora corona virus dogs
biaora corona virus dog
biaora corona virus equine
biaora corona virus free download
biaora corona virus free
biaora corona virus hospital
biaora corona virus history

