![]() |
मॉडल एक्ट के विरोध में ज्ञापन सौंपा ( Biaora News) |
ब्यावरा| कृषि उपज मंडी समिति ब्यावरा के कर्मचारियों ने मंडी मॉडल एक्ट के विरोध में ज्ञापन सौंपा। शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नाम एसडीएम संदीप अष्ठाना को सौंपे ज्ञापन में मंडी कर्मचारियों राजेश सक्सेना, गोपाल साहू, धीरज वाजपेयी, रोहित विश्वकर्मा, सुनील शर्मा आदि ने कहा है कि, नवीन मंडी मॉडल एक्ट से मंडियों का निजीकरण हो जाएगा। इससे न सिर्फ किसानों का शोषण होगा, बल्कि मंडी कर्मचारियों औ हम्माल, तुलावटी आदि बेरोजगार हो जाएंगे। ज्ञापन में एक्ट को वापस लेने की मांग की गई है। मंडी कर्मचारियों का कहना है कि इस एक्ट के बाद निजी कंपनियां एवं एजेंसी मंडी के बाहर उपज की खरीदी कर सकेंगी इससे किसानाें काे नुकसान हाेगा

