https://www.biaorarajgarhnews.online/p/coronavirus-live-status-in-india.html

ब्यावरा| क्षेत्र के गिंदौरहाट गांव में चूल्हे पर खाना बनाते समय संदिग्ध हालत में झुलसी एक निवाहिता की मौत हो गई। नवविवाहिता चूल्हा जलाने के लिए उसमें कैरोसीन डाल रही थी, तभी अचानक आग भभक उठी जिससे उसकी साड़ी ने आग पकड़ ली और वह पूरी तरह से झुलस गई थी, परिजन उसे सिविल अस्पताल लेकर आए थे, यहां से उसे रैफर किया था, रास्ते में उसकी मौत हो गई। गिंदौरहाट की 21 वर्षीय संगीता पत्नी धीरपसिंह वर्मा को बीती शाम परिजन सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने बताया कि महिला करीब 90 प्रतिशत तक झुलस गई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे रैफर किया था। रास्ते में महिला की मौत हो गई।
ब्यावरा| कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए लागू किए गए लॉकडाउन के दौरान मास्क नहीं पहनने वाले और सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाने वालों को सबक सिखाने के लिए पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। शनिवार को शहर में बिना मास्क लगाए घूम रहे लोग आरोपियों सतीश पुत्र मांगीलाल प्रजापति 25 साल निवासी गुना नाका और कान्हा पुत्र खेमचंद गुर्जर निवासी जूना ब्यावरा को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ शांति भंग करने की धारा में प्रकरण दर्ज किया।
















 Tag Biaora Rajgarh News
biaora news question paper
biaora news qawwali
biaora news quotes
biaora news question
biaora rajgarh news
biaora rajgarh news today


Source By
Previous Post Next Post