Biaora News
राजगढ़. पचोर के बाद जिला
मुख्यालय परशुरूहुए पॉलिटेक्निक
कॉलेज में युवाओं को इंजीनियर
बनाने की पढ़ाई जोर-शोर से की जा
रही है। लेकिन नई-नई तकनीक
सिखाने वाला कॉलेज ही अभी
तकनीकी से नहीं जुड़ा है। यहां कई
सुविधाओं का अभाव है, इससे यहां
की पढ़ाई प्रभावित होना लाजमी है
और सिस्टम न होने से कर्मचारी भी
मनमाफिक समय पर पहुंचते हैं।
खुजनेर रोड पर स्थित पॉलिटेक्निक
कॉलेज में अभी तक वाईफाई से
नहीं जुड़ा है और न ही ई-अटेंडेंस
जैसी कोई सुविधा यहां उपलब्ध है।
इतना ही नहीं प्रदेश के लगभग सभी
पॉलिटेक्निक कॉलेज में अटेंडेंस
और ई लाइब्रेरी जैसी सुविधाएं शुरू
होने के बावजूद इस कॉलेज में अभी
इन सुविधाओं का आना बाकी है।
जबकि यहां प्रवेश लेने वाले छात्र
खुदको नई तकनीकों से जोड़ते हुए
एक बेहतर इंजीनियर बनने के लिए
आते हैं। लेकिन सुविधाओं के
अभाव में उनकी पढ़ाई प्रभावित हो
रही है। ई अटेंडेंस न होने से
कर्मचारी भी निर्धारित समय से देर
से आते हैं।
इंटरनेट सुविधाओं को लेकर सभी कॉलेज का एक जैसा
टाइअप है, जो कि बीएसएनएल से है
और अभी जिस जगह महाविद्यालय
का भवन बना हुआ है। वहां ।
बीएसएनएल की लाइन नहीं आई है।
वहीं ई-अटेंडेंस को लेकर कुछ दिन
में हम यहां मशीन लगाने जा रहे हैं।
आरके जाटवार, प्राचार्य
पॉलिटेक्निक कॉलेज ।
Biaora Rajgarh News