Biaora News
राजगढ़ जिला चिकित्सालय
परिसर में बने सरकारी भवनों की
मियाद सालों पहले पूरी हो चुकी है।
1970 के करीब बने यह भवन
खंडहर हो चुके हैं। इसको लेकर
लंबे समय से यह कवायद चल रही
थी कि इन भवनों को तोड़कर नए
भवनों का निर्माण किया जाए।
इसके लिए करीब एक साल पहले
ही कर्मचारियों को मकान खाली
करने नोटिस थमा दिए गए थे।
लेकिन अभी भी इन भवनों में कुछ
स्वास्थ्यकर्मी रह रहेहै।लेकिन अब
उन्हें यह भवन खाली करना ही
होंगे। क्योंकि अब इन भवनों का
जीर्णोद्धार नहीं बल्कि, नवीनीकरण
हो रहा है। अस्पताल परिसर में 30
नए सरकारी भवन तैयार हो रहे हैं,
इनकी लागत लगभग पांच
करोड़ रुपए है।
करोड़ों की लागत से तैयार होने
वाले इन भवनों का रविवार को 10
बजे भूमि पूजन किया जाएगा। इसमें
नगरीय प्रशासन मंत्री और जिले के
प्रभारी मंत्री जयवर्धन सिंह व ऊर्जा
मंत्री प्रियव्रत सिंह, सांसद रोडमल
नागर संयुक्त रूप से राजगढ़
पहुंचेंगे। भवनों का निर्माण कार्य
शुरू हो इसके लिए उनके द्वारा भूमि
पूजन किया जाएगा। मंत्रियों के
अलावा राजगढ़ विधायक बापूसिंह
तंवर और ब्यावरा विधायक
गोवर्धन दांगी भी होंगे।
कैसे होंगे यह भवन
जिन भवनों का निर्माण प्रथम चरण
में किया जा रहा है। उनमें अलग-
अलग कैटेगरी के भवन बनाए
जाएंगे। इनमें से छह एफ, 12 जी
भवनों को लेकर लंबे समय से कवायद चल रही थी। इसके
टेंडर लगाने के साथ ही अब इनका
निर्माण किया जाना है। ऐसे में प्रदेश
सरकार के मंत्री और सांसद सहित
विधायक इन कार्यों का भूमिपूजन
आज करेंगे।
के .के श्रीवास्तव, सीएमएचओ राजगढ़ ...

