https://www.biaorarajgarhnews.online/p/coronavirus-live-status-in-india.html


Biaora News.

ब्यावरा. खेल एवं युवा कल्याण विभाग मप्र द्वारा आयोजित गुरुनानक देव प्रांतीय ओलम्पिक स्पर्धा में वॉलीबाल खिलाड़ी आयुष पिता अशोक अरोरा ने भोपाल संभाग का प्रतिनिधित्व किया। आयुष ने शानदार प्रदर्शन कर वॉलीबाल प्रतियोगिता में भोपाल संभाग में तीसरा स्थान हासिल किया, इसमें भोपाल टीम को ट्रॉफी और 50,000 रुपए का पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर यूनिक वॉलीबाल फेडरेशन के मार्गदर्शक पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी इकबाल अली, संरक्षक बीके गुप्ता, जिला अध्यक्ष दीपेंद्र शर्मा, जिला सचिव अतुल जगताप, उपाध्यक्ष राकेश पांडेय, फिरोज लोदी, राम भील सहित अन्य खेल प्रेमियों ने बधाई दी है।

Biaora Rajgarh News 
Previous Post Next Post