#Biaora News
ब्यावरा. सुठालिया थाना क्षेत्र के बेरियाखेड़ी गांव में 15 लोगों को सार्वजनिक स्थल से जुआ खेलते हुए पुलिस ने पकड़ा। बुधवार रात सरकारी कुएं और निजी मकान में बैठकर झुंड में ताश पत्ते से उक्त लोग जुआ खेल रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पहुंची सुठालिया पुलिस की टीम और डायल-100 ने उन्हें धरदबोचा। सभी को गिरफ्तार कर 13 जुआ एक्ट के तहत मुकदमा कायम किया गया है। पुलिस के अनुसार बेरियाखेड़ी गांव में नाले के पासे सरकारी कुआं के पास आठ लोग बैठे थे, सभी ताश खेल रहे थे। इनमें चंद्रप्रकाश पिता मदनलाल मीना, उदमसिंह पिता रामचरण मीना, राहुल पिता बद्रीलाल मीना, रामबाबू पिता धूलजी नायक सभी निवासी तरेना, पवन पिता धन्नालाल मीना निवासी करेला (मकसूदनगढ़), मुरारी पिता पूरनलाल मीना निवासी मियादरी (चांचौड़ा),नारायणसिंह पिता रामसिंह और हेमराज पिता रामकिशन मीना दोनों निवासी बेरियाखेड़ी को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 6030 और ताश पत्ते बरामद किए गए। वहीं, दूसरे अन्य मामले में गांव के ही रामप्रसाद शर्मा के घर की ओट में सात लोग ताश खेल रहे थे। इनमें श्रीनिवास पिता जमनालाल, रूपसिंह पिता मरदनसिंह मीना, रामबाबू पिता हरिसिंह मीना सभी निवासी तरेना, बीरम पिता धनजीराम लोधी, रामस्वरूप पिता प्रेमनारायण, पवन पिता रामसिंह मेहर निवासी, रामहेत पिता बृजनारायण मीना चारों निवासी बेरियाखेड़ी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि उक्त लोगों को जुआ खेलते हुए मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया है। इनके खिलाफ मामला दर्ज किया है।
