https://www.biaorarajgarhnews.online/p/coronavirus-live-status-in-india.html


#Biaora News

ब्यावरा. गो शरण भक्त मंडल की शुक्रवार रात्रि में स्थानीय मीणा समाज धर्मशाला में बैठक संपन्न हुई। इसमें मंडल द्वारा इस वर्ष भी गो सेवार्थ, नशा मुक्ति व अन्य उद्देश्यों के साथ ब्यावरा से कामखेड़ाबालाजी पद यात्रा 22 फरवरी को निकाली जाएगी। यात्रा में हजारों लोग सम्मिलित होकर यात्रा के उद्देश्यों को अपनाते हैं। करीब 70 किमी पैदल यात्रा में शामिल होने वाले गो भक्तों के लिए कार्यकर्ताओं को व्यवस्थाओं को लेकर जिम्मेदारियां दी गईं। यात्रा रात्रि विश्राम दांगीपुरा पर करती हुई 23 फरवरी को कामखेड़ा बालाजी (राजस्थान) पहुंचेगी। जहां विशाल भंडारे के साथ यात्रा का समापन होगा। इस अवसर पर मण्डल संयोजक भागवताचार्य संतेन्द्र नागर, संत रगुनाथदास, विधायक गोवर्धन दांगी, पूर्व विधायक पुरषोत्तम दांगी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जसवंत गुर्जर, जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि चेनसिंह गुर्जर, रामगोपाल नेताजी, जे.एल. मारोठिया, बनेसिंह मीना, बद्रीलाल मीणा, दिनेश यादव सहित अन्य उपस्थित थे। 

Biaora Rajgarh News

Previous Post Next Post