https://www.biaorarajgarhnews.online/p/coronavirus-live-status-in-india.html

Biaora Rajgarh News

Rajgarh News

राजगढ़.गोडाउन के चक्कर लगाने पर  नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर, आपके घर में यदि गैस सिलेंडर खत्म हो जाए तो आप गैस एजेसी के काउंटर या फिर एजेंसी के गोडाउन के चक्कर न लगाएं आप 100,150 रुपए तक अधिक खर्च करते हुए कहीं से भी बगैर डायरी और नंबर के गैस सिलेंडर ले सकते हैं। यह हम नहीं कह रहे स्थानीय गैस एजेंसी के माध्यम से फिलहाल जो ब्लैक मार्केटिंग चल रही है। उससे कुछ ऐसा ही नजर आता है। आए दिन मिल रही शिकायतों के बाद जब पत्रिका ने इस पूरे मामले की पड़ताल की तो यह खुलासा हुआ। गैस एजेंसी के माध्यम से गैस सिलेंडरों की ब्लैक मार्केटिंग का यह खुलासा करन क लए जब हमन अपने एक साथी नवदीप को गैस एजेंसी के गोडाउन पहुंचाया तो वहां पर उन्हें बताया गया कि गैस सिलेंडर नहीं है। यदि गोडाउन से सिलेंडर चाहिए है तो अभी नहीं बल्कि शाम चार बजे या कल सुबह तक का इंतजार करना पड़ेगा। ऐसे में उपभोक्ता क्या करें पास में ही खड़े एक व्यक्ति ने बताया कि अभी गैस सिलेंडर लेकर पिकअप बड़े डाकघर के पास खड़ी हुई है वहां मिल सकता है। जब गैस सिलेंडर से भरी हुई पिकअप को तलाशते हुए बड़े डाकघर के पास पहुंचे तो वहां कुछ ऐसा ही हुआ गाड़ी का चालक और उसके साथ मौजूद हेल्पर से सिलेंडर को लेकर बात की गई तो उन्होंने कहा कि एक सिलेंडर के बदले 900 देना होंगे। तो नवदीप ने पूछा कि क्या बाद में रसीद या डायरी नहीं लगेगी, क्योंकि हमारे पास अभी डायरी नहीं है। तब हेल्पर बोला कि जब पैसे दे रहे हो तो डायरी का मतलब क्या है।

Biaora Rajgarh News

Previous Post Next Post