https://www.biaorarajgarhnews.online/p/coronavirus-live-status-in-india.html


Rajgarh News

राजगढ़,  गोरखपुरा से राजगढ़ और राजगढ़ से ब्यावरा तक अंडरग्राउंड गैस पाइपलाइन डाली जा रही है। पर ठेकेदार जिस तरह से गैस पाइप लाइन डाल रहा है, उससे लोगों को परेशानी हो रही है। हालांकि जब यह शिकायत जनप्रतिनिधियों के माध्यम से एसडीएम तक पहुंची, तो उन्होंने ठेकेदार को बुलाकर इस पूरे मामले में समझाइश दी। जिस तरह से अभी निर्माण किया जा रहा है उससे शायद अधिकारियों के आदेश का इन पर कोई असर नहीं हुआ। तभी तो लाइन डालने के लिए जहां जहां खुदाई की है.वहां दोबारा से जगहकोप्लेननहीं किया। इसके चलते बीती रात एक पिकअप वाहन कोडीके पास पलट गया। हालांकि इस घटन में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन जब से यह निर्माण चल रहा है तब से ऐसे कई हादसे देखने को मिल चुके। भारत सरकार की ओर से यह गैस मीटर से होगा गैस का माप 40% की बचत घरों तक पहुंचाई जाने वाली गैस की खपत का आकलन करने के लिए मीटरलगाएजाएंगे। बिजली की तर्ज पर गैस की खपत को भी मीटरों से मापा जाएगा। जिस घर में जितनी गैस की खपत होगी, उनसे उतनी ही राशि की वसूली तयमापदंड के तहत की जाएगी। शुरुआती दौर में राजगढ़ में 1500 घरों में एवं ब्यावरा में करीब 2500 घरों में गैस कनेक्शन दिए जाएंगे। मांग के आधार पर इनकी संख्या कम ज्यादा भी हो सकती है। गोरखपुरा से सप्लाई होने वाली गैस शहरों में पहुंचने के बाद वहां से पूरे कंट्रोल व्यवस्था को देखते हुए राजगढ़ एवं ब्यावरा दोनों ही शहरों में एमडीपीई बनेंगे। दोनों ही स्थानों पर मेडियम इसिटी पॉइथलिन केंद्र बनेगा। जहां से गैस सप्लाई करने को लेकर पूरा एक प्रकार से केंद्र रहेगा। जहां भी यह अधूरा काम छोड़ रहे हैं, वहां की कोई फ . टोग्राफ्स, पर्टिकुलर कोई जगह होतो उसकी जानकारी हमको दें। हमने . ठेकेदार को बुलकर समझाइश भीदी है। यदि फिर भी गड़बड़ी हो रहा है तो यह गलत है कार्रवाई की जाएगी। अति अग्रवाल, एसडीएम 
Previous Post Next Post