Rajgarh News
राजगढ़ शहरी या ग्रामीण क्षेत्र में
स्वच्छता के संबंध में शिकायत
मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाए।
जिस स्थान के संबंध में शिकायत
मिले वहां स्वच्छता टीम को तुरंत
भेजकर साफ-सफाई करवाई जाए
और सफाई के बाद उसका वीडियो
और पंचनामा बनाया जाए।
यह बात कलेक्टर निधि निवेदिता
ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में
आयोजित टीएल बैठक में कही। इस
दौरान उन्होंने मौजद सभी जिला
अधिकारियों को अपने विभाग से
संबंधित शिकायतों का निराकरण
समय सीमा में करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि अधिकतर नगर
पालिकाओं में साफ सफाई पर ध्यान
न देने से शिकायतें बदी है। इस
दौरान आगमी गर्मियों के मौसम में
पेयजल आपूर्ति बनाए रखने के लिए
पीएचई को आवश्यक निर्देश सहित
विभिन्न विभागीय बिन्दुओं पर समय
सीमा में कार्रवाई के निर्देश दिए।
बैठक में विभिन्न विभागीय
अधिकारी मौजूद थे।
नल-जल योजना की समीक्षा
गुरुवार कोः बैठक के दौरान
झाइला में नल जल योजन के लिए
तेजी से राजस्व
बढ़ाने के निर्देश
राजगढ़. राजस्व अधिकारियों
की बैठक का आयोजन
कलेक्ट्रट परिसर में हुआ। अपर
कलेक्टर नवीत धुर्वे के नेत्तृव में
हुई बैठक में मौजूद सभी
अधिकारियों को राजस्व
प्रकरणों की नियमित समीक्षा
करने और राजस्व वसूली में
तेजी लाते हुए जिले से राजस्व
बढ़ाने के निर्देश दिए गए। साथ
ही नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन
आदि प्रकरणों के निराकरण
समय सीमा में करने के निर्देश
दिए गए। उन्होंने बैठक में
आरआरसी प्रकरण, प्राकृतिक
आपदा, फसल क्षति, राजस्व
लोक अदालत सीएम
हेल्पलाइन आदि के संबंध में
विस्तृत चर्चा हुई।
एक अतिरिक्त मोटर लगाकर शीघ्र
प्रारंभ करने के निर्देश कलेक्टर ने
दिए, जबकि जिले में जारी नल-जल
योजना के काम की समीक्षा के लिए
गुरुवार को बैठक आयोजित करने
की बात कही। इस बैठक में नल-
जल योजना की प्रगति को वीडियो
प्रेजेन्टेशन से बताया जाएगा।

