https://www.biaorarajgarhnews.online/p/coronavirus-live-status-in-india.html

ब्यावरा. जय किसान कर्ज माफी में उलझे किसानों को बैंकिंग सेक्टर में राहत भरी खबर है। अब बैंक प्रबंधन उन तमाम किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड मुहैया करवा रही है जो किसी कारण से वंचित रह गए थे।जय किसान कर्ज माफी योजना में कर्ज और केसीसी माफ हो जाने के बाद से किसान क्रेडिट कार्ड का कामलंबित था। अब उन्हें भी दोबारा
केसीसी मिलेगा, साथ ही उन तमाम किसानों को भी इसका लाभ मिलेगा जिन्होंने नियमानुसार पलटी लगाई है और जिन्होंनेखाता भी मैंटेन रखा है। इसके लिए बैंक प्रबंधन दो दिन का शिविर लगाएंगे। 14 और 15 फरवरी को संबंधित बैंक में लगने वाले शिविर में जरूरतमंद हितग्राही पहुंचकर केसीसी के लिए आवेदन कर सकते हैं। बैंक ने दलालों और
विचौलिओं पर भी इस बार सख्ती कर दी है, इसके लिए किसी भी मध्यस्थ व्यक्ति का काम खत्म कर देने या नहीं देने का निर्णय बैंक प्रबंधन अपने स्तर पर ही लेंगे। यानि ऐसे नॉन परफॉर्मिग एसेट (एनपीए) को केसीसी मिलेगा या नहीं यह तय नहीं है। महज परफॉर्मिंग एसेज,खाते को नियमानुसार मैनेज रखने वाले पात्र हितग्राहियों, किसानों को ही इस योजना का लाभ मिलेगा।
केसीसी खाते में आएगी किसान सम्मान निधि कृषि मंत्रालय, कृषि सहकारिता एवं किसान कल्याण विभाग ने तमाम नजदीकी शाखा से संपर्क करें किसान

Previous Post Next Post