#Biaora News
ब्यावरा. जिले के दो दिनी प्रवास पर आई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जसोदा बेन ने ब्यावरा में कहा कि मेरा राजनीति से लेना-देना नहीं है। पूरा फोकस सामाजिक गतिविधियों पर है। इस देश की वास्तविक तरक्की तभी संभव है जब बेटी पढ़ेगी।
बेटी पढ़ेगी और मजबूत होगी तभी देश और समाज सशक्त बनेगा। उन्होंने तमाम भारतवासी से आग्रह किया कि बेटी को पढ़ाओ और आगे बढ़ाओ। मैं खुद एक शिक्षिका हूं इसलिए मैं शिक्षा का महत्व समझती
हूं। वे ब्यावरा में भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के प्रदेश कार्यवाहक और जिला अध्यक्ष नरेंद्र साहू (गिंदौरहाट वाले) के नवीन गृह प्रवेश कार्यक्रम में हिस्सा लेने आई थीं।
जैसे ही मीडिया ने उनसे बात करना चाही तो उनके निज सचिव ने कोई भी राजनीतिक बाद करने से साफ इनकार कर दिया। हालांकि उन्होंने सामाजिक मुद्दों पर बात की और कहा कि हमारी कोशिश है कि सामाजिक चीजों से जुड़े रहें। साथ ही तमाम सकारात्मक पहलुओं पर चर्चा करें। इस दौरान बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।

