राजगढ़. जिले में सुचारू बिजली
व्यवस्था के लिए 13 नए बिजली
ग्रिड को स्वीकृति मिली है। ऊर्जा
मंत्री द्वारा दी गई इस स्वीकृति के
बाद लगने वाले सभी ग्रिड 5
एमवीए के रहेंगे।
प्रत्येक ग्रिड से कम से कम 25
से 30 गांवों को सीधे तौर पर लाभ
मिलेगा। जबकि शेष करीब 25 से
30 गांवों को सबस्टेशनों के माध्यम
से लाभ मिलेगा। स्वीकृत किए गए
ग्रिडों में मुख्य रूप से राजगढ़
विधानसभा के अधीन बामलाबे,
ढालपुरा, हिरनखेड़ी शामिल हैं।
इसके अलावा आमलाबे धामनिया
जोगी ढोबड़ा गागोरनी बरखेड़ी
लसूडल्या खैराज नैनवाड़ा अलोनी
एवं संवासी शामिल हैं। इन ग्रिड़ों की
स्थापना में करीब एक से डेढ़ करोड़
रुपए खर्च आएगा।
जिले में बनेंगे 13 नए बिजली ग्रिड, सैकड़ों गांवों को मिलेगा लाभ (Biaora News)
Sk Pushpad
0
Comments
Tags
Biaora News
