#Biaora News
ब्यावरा.शहर के पब्लिक स्पोर्ट्स क्लब पर जल्द फ्लडलाइट लगने वाली है। इसके बाद पूरा परिसर दूधिया रोशनी से जगमगाएगा। 42 लाख 21 हजार रुपए की लागत से लगने वाली लाइटिंग के लिए नगर पालिका के स्तर पर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पूरे परिसर में हाइटेक लाइटिंग लगाई जाएगी। उक्त काम के टेंडर भी जारी हो चुके हैं, जल्द ही इसका काम शुरू होगा। फ्लड लाइटिंग से पूरे परिसर में रोशनी तो होगी ही साथ ही परिसर का मैनेजमेंट भी इस बहाने सुधर जाएगा।
