https://www.biaorarajgarhnews.online/p/coronavirus-live-status-in-india.html



ब्यावरा. प्रशासनिक प्रोटोकॉल के बीच दूधी में हुए राधा स्वामी सत्संग के दूसरे दिन सत्संग प्रमुख गुरुंदरसिंह ढिल्लन ने कहा कि भगवान इधर-उधर नहीं इंसान के भीतर है। आप मन पर काबू कर लें, सब ठीक हो जाएगा। उन्होंने कहा कि हर ग्रंथ में लिखा गया है कि ईश्वर एक ही है, फिर इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं है। इस पृथ्वी पर आप भगवान को बांटने में क्यों लगे है? मिट्टी में दफनाओ या जला दो लेकिन आत्मा सभी की एक ही है। धर्म के पीछे क्यों भाग रहे हो, अपने मन को नियंत्रित रखो। इस दौरान बड़ी तादाद में पहुंचे अनुयायियों ने उनकी अगवानी की। दो दिन तत्संग के दौरान उन्होंने मानव जीवन से जुड़ी विभिन्न बारीकियां समझाई। इस दौरान प्रशासनिक प्रोटोकॉल के तहत राजस्व टीम, पुलिस अमला, स्वास्थ्य अमला सहित अन्य मौजूद रहे। ट्रैफिक व्यवस्था के लिए एबी रोड पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। सत्संग के लिए जोड़ी 33
केवी की लाइन सत्संग के दौरान हर पल हाईटक बिजली कंपनी के जेईएम. के. मिश्रा । बिजली व्यवस्था मुहैया करवाने ने बताया कि कनेक्शन बदलने से । बुधवार को डायरेक्ट ग्रिड से 33 बुधवार को दिनभर खरी, दूधी और . केवी का कनेक्शन किया गया। अभी भूरा फीडर में बिजली सप्लाई तक एलटी लाइन का 11 केवी का प्रभावित हुई, वही किसान खेतों में । कनेक्शन सत्संग स्थल के लिए था। सिंचाई भी नहीं कर पाए। सत्संग सुनने आ रहे अनुयायी की हादसे में मौत शुजालपुर क्षेत्र से सत्संग सुनने आए 70 वर्षीय अनुयायी की मौत सड़क हादसे में हो गई। उन्हें अज्ञात वाहन टक्कर मार गया. इससे मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार भेरूलाल पिता गणपतसिंह मालवीय (70) निवासी देहाड़ी थाना शुजालपुर जिला शाजापुर सत्संग के लिए दूधी आए थे। तभी परसूलिया के पास वे हादसे का शिकार हो गए। करनवास पुलिस ने जांच शुरू की है।


Biaora Rajgarh News .

Previous Post Next Post