https://www.biaorarajgarhnews.online/p/coronavirus-live-status-in-india.html



Biaora News

ब्यावरा, बकाया वसूली को लेकर ग्वालियर-सीहोर, भोपाल से आई विजिलेंस टीम ने व्यामा के विभिन्न क्षेत्रों में धरपकड़ शुरू की। इस दौरान कंपनी ने बिना बिल जमा स्टॉर्टर तार सहित अन्य विद्युत उपकरण भी जब्त कर लिए। बकाया समवे हामीण अंचल में है। दिनभर कोई कार्रवाई में करीब 40 कनेक्शन काट दिए। साथ ही करीब 75 हजार से अधिक की राशिवसुली गई है। गांव के पंप कनेक्शन, कमर्शियल कनेक्शन पर ज्यादा फोकस कर रही बिजनेसटीमें सीधे चोरीका प्रकरण बना रही हैं। गांवों में तमाम सख्ती के बावजूद लोगों ने न स्थाईकनेक्शन लिए नही अस्थाई। ऐसे में बिजली कंपनी अपना रेवेन्यू सुधारने में लगी है। शहरी क्षेत्र में भी बकाया का रिकॉर्ड गड़बड़ है।करीब 5 करोड़ से अधिक का बकाया ब्यावरा शहर में है इसमें से प्रति माह 10 से 12 लाख रुपयाही जमा हो पाते हैं। इसके अलाव 395 सरकारी कनेक्शनों के 40 लाख बकाया बिजली कंपनी से मिली जानकारी के अनुसार ब्यावरा ग्रामीण में सरकारी स्कूल, ग्राम पंचायत, नल-जल योजना सहित अन्य करीब 395 सरकारी कनेक्शनों के 40 लाख से अधिक बकाया है, जो कि वर्ष में एक बार मार्च में जमा होते हैं। इसमें ब्यावरा नगर पालिका में सप्लाई होने वाली घोड़पछाड़ लाइन का काचरी में करीब दो से डेढ़ लाख बकाया है। इन्हें भी वसूलने के लिए कंपनी सख्ती कर रही है। -शासन स्तर पर ही वसूली के  निर्देश मिले हैं, उसी आधार पर विजिलेंस की टीमें घूम रही हैं। इसमें शत-प्रतिशत वसूली के साथ ही बिजली चोरी के प्रकरण बनाए जा रहे हैं। मैके पर मिलने वाली सामग्री भी विभागीय स्तर पर जब्त की जा रही है। विनोद कटारे, डीई, विद्युत वितरण कंपनी ग्वालियर 
Previous Post Next Post