https://www.biaorarajgarhnews.online/p/coronavirus-live-status-in-india.html


#Biaoranews

ब्यावरा तमाम प्रकार की सख्ती और समझाइश, प्रोसेसिंग के बाद भी रिटर्न फाइल नहीं करने और टैक्स जमा नहीं करने वली जिले की पांच फर्स के बैंक खाते आयकर विभाग ने सीज कर दिए हैं। हालांकि अभी एक फर्म के ही 40 हजार रुपए सीज हुए हैं बाकियों के बैंक डिटेल्स सर्च की जा रही है। सीज किए गए फर्स में से एक राजगढ़, एक कुरावर, दो ब्यावरा और एक सारंगपुर के हैं। रिटर्न फाइल करने, टैक्स और ब्याज के लिए इन फर्मा को विभाग की ओर से नोटिस दिया गया। इसका जवाब 15 दिन की समयावधि में भी नहीं दिया गया नही बकाया टैक्स जमा किया गया। ऐसे में विभाग ने बैंक खाते सीज कर दिए और बूसली की कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि जिले में करीब तीन से चार करोड़ रुपए का टैक्स बकाया है जिसकी रिटर्न-टैक्स में लेटलतीफी पर ब्याज आयकर विभाग द्वारा जीएसटी का रिटर्न समय पर फाइल नहीं करने और समय पर ही टैक्स जमा नहीं करने वालों पर ब्याज लगाना शुरू कर दिया है। 18 प्रतिशत प्रतिवर्ष की दर से जिले की फस पर ब्याज लगाया गया है। करीब 18 लाख रुपए का ब्याज अभी तक ऐसी फर्स पर लगा दिया गया है। साथ ही 09 लाख रुपए वसूले भी जा चुके हैं। अबबची हुई राशि ब्याज के तौर पर वसूली जानी है। विभाग का तर्क है कि जो लोग समय पर रिटर्न फाइल नहीं कर पाते उनके जीएसटी नंबर तो हम रद्द कर ही देते हैं। ऐसे में जिस दिनांक से वे टैक्स जमा नहीं कर पाते उसी दिन से 18 प्रतिशत के हिसाब से ब्याज लगता है। टैक्स जमा नहीं करने और उस पर बकाया ब्याज भी जमा नहीं करने वाले पांच फर्स के बैंक खाते सीज किए गए हैं। उनसे वसूली की जानी है। बाकी के बकायादारों की चल-अचल संपत्ति भी सीज करेंगे। सत्येंद्र चौरसिया, जिला वाणिज्यिक कर अधिकारी, राजगढ़ 
Previous Post Next Post