https://www.biaorarajgarhnews.online/p/coronavirus-live-status-in-india.html


ब्यावरा. अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा उत्तरप्रदेश के हिंदूवादी नेता हिंदू महासभा अध्यक्ष रंजीत बच्चन की हत्या के विरोध में सोमवार को राष्ट्रपिता के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने कहा कि यूपी में पूर्व में हिंदू नेता कमलेश तिवारी और अब हिंदू नेता रंजीत बच्चन की हत्या हुई। कुछ दिनों से देश के अलग- अलग हिंदू संगठनों के अधिकारियों की जिहादियों द्वारा चिह्नित कर हत्या की जा रही है। राष्ट्रीय बजरंग दल इसकी निंदा करता है। इन जिहादियों को कड़ी से कड़ी सजा में फांसी दी जाना चाहिए, जिससे भविष्य में कोई हिंदूवादी नेता की हत्या का साहस न कर पाए। इस दौरान प्रांत संगठन मंत्री दयाल प्रजापति, जिलाध्यक्ष खुशीलाल कुशवाह, जिला मंत्री एल्कार राव, प्रकंड अध्यक्ष बृज रोहिल्ला, प्रखंड मंत्री बनवारी कुशवाह, देवराज रोहिल्ला करनवास, दिनेश मोगिया, दीपक दांगी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

#Biaora News

Previous Post Next Post