#Biaora News
ब्यावरा. संजय ग्राम दूधी में बड़े स्तर ।
पर होने वाले राधा स्वामी सत्संग में
हेलीकॉप्टर से जेड प्लस सुरक्षा के
बीच मंगलवार को सत्संग प्रमुख
आएंगे। उनकी सुरक्षा के साथ ही
अनुयायियों की पूरी सुरक्षा के लिए
चपे-चप्पे पर पुलिस तैनात है और
करीब 1500 से अधिक सेवादार,
150 वॉकीटॉकी सत्संग स्थल पर
सक्रिय हैं।
सत्संग में पहुंचने लिए अनुयायी
दो दिन पहले से ही आना शुरू हो
गए। इनके स्कने, खाने-पीने के
इंतजाम सेवादार कर रहे है। इसके
अलावा मप्र ही नही अन्य प्रांते से भी
यहां अनुयायी उमड़ने लगे हैं।
विश्राम गृह और
होटल्स बुक
एसडीओपी एनके नाहर ने बताया
कि तमाम व्यवस्थाएं पुलिस और
प्रशासनिक स्तर पर पूरी की गई
है। बाहर से आने वाले प्रोटोकॉल
वाले वीवीआईपी के लिए तमाम
विश्रामगृह बुक कर दिए गए हैं।
पीडब्ल्यूडी के साथ ही रेलवे के
विश्राम गृह को भी खुलवाया गया
है। इसके अलावा शहर के तमाम
होटल्स, धर्मशालाएं महीनेभर
पहले ही बुक हो चुकी हैं।
रिसीव करने और आयोजन स्थल
तक पहुंचाने की पूरी प्लानिंग
प्रशासन ने कर ली है। वहीं, बेहतर
ट्रैफिक व्यवस्था, पार्किग इत्यादि के
लिए 100 पुलिसकर्मी तैनात हैं।
आंतरिक सुरक्षा के लिए पंजाब
पुलिस भी सक्रिय है। उल्लेखनीय है
कि दो साल पहले भी इसी तरह का
बड़ा आयोजन दूधी में हुआ था जहां
बड़ी संख्या में अनुयायी उमड़े थे। दो
दिनी सत्संग में 4 और 5 को प्रवचन
होंगे,6 की सुबह गुरु (सत्संग प्रमुख
गुरिंदरसिंह ढिल्लन) रवाना होंगे। आयोजन को लेकर प्रशासनिक स्तर की पूरी तैयारियां कर ली
गई है। सुरक्षा और ट्रैफिक का जिम्मा
पुलिस का है। अन्य व्यवस्थाओं की
जिम्मेदार प्रशासनिक स्तर पर दी है।
संदीप अस्थाना, एसडीएम, ब्यावरा