https://www.biaorarajgarhnews.online/p/coronavirus-live-status-in-india.html



#Biaora News

ब्यावरा. सुठालिया थाना क्षेत्र के गोलाखेड़ा गांव में दलित परिवार के साथ मारपीट और गाली गलौज करने का मामला सामने आया है। यहां मृत मवेशी नहीं फेंकने की बात पर गांव के प्रभावी और दबंग लोगों ने उनके साथ मारपीट की और गांव से निकल जाने को कहा। पीड़ित परिवार ने पूरे मामले की शिकायत सुठालिया थाने में की है। पुलिस के अनुसार गांव के संजू पिता गोपीलाल हरिजन निवासी गोलाखेड़ा ने सुठालया थाने में शिकायत लिखाई है कि रात के समय मैं और मेरे परिवार के गोपीलाल पिता काशीराम हरिजन (55), विक्रमसिंह पिता गोपीलाल, सूरज पिता गोपीलाल सभी जाति हरिजन सभी निवासी गोलाखेड़ा सो रहे थे। तभी रात आठ बजे गांव के कुछ दबंग लोग आए और कहने लगे कि स्कूल के पास पड़े मृत मवेशी को उठाकर फेंकदे। मैंने कहा कि मैंने उठाना बंद कर दिया तो इसी बात पर वे मारपीट करने लगे और गाली गलौज करने लगे। घर में तोड़फोड़ भी उन्होंने की। हमने डायल-100 पर इसकी सूचना रात में ही कर दी थी। पुलिस ने गांव के होकमसिंह पिता धीरपसिंह, गोपाल पिता शिवदयाल, मोहन पिता जुझारसिंहऔर लेखराज पिता कंवरलाल सभी जाति साँधिया सभी निवासी गोलाखेड़ा के खिलाफ धारा-452 - 294-323 -506 - 427 34 आईपीसी और एसीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा कायम किया गया है। इधर, भीम सेना मप्र प्रदेश महासचिव राजेश गढ़वाल ने कहा कि दलितों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। 
Previous Post Next Post