ब्यावरा, 19 जनवरी को नागरिक संशोधन कानून के समर्थन में निकाली गई रैली के दौरान महिलाओं से की गई अभद्रता, मारपीट और तिरंगे के अपमान के विरोध में भाजपा महिला मंडल की महिलाओं ने शनिवार को रैली निकाली और एसडीएम संदीप अस्थाना को ज्ञापन सौंपा। इसमें मांग की गई कि अभद्रता, मारपीट और तिरंगे का अपमान करने वाली कलेक्टर निधि निवेदिता और डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। रैली के दौरान दोनों महिला अधिकारियों ने बिना किसी से बात किए लोगों की कॉलर पकड़ी, महिलाओं के बाल पकड़े और मारपीट की। थप्पड़ मारते हुए उनके साथ मारपीट की गई। कई महिलाएं नीचे गिर गई, उनके कपड़े फट गए। महिलाओं के हाथों से कई जगह राष्ट्रीय ध्वज छीनकर जमीन पर फेंक दिए, जिससे राष्ट्रीय ध्वज का अपमान हुआ। साथ ही महिलाओं को दौड़ा-दौड़कर पीटा भी। महिलाओं पर प्रकरण दर्ज कर उन्हें देर रात तक बैठाए रखा। महिलाओं ने महिला आयोग, राष्ट्रीय अजाक आयोग से निष्पक्ष जांच करवाने की भी मांग की है। इस दौरान महिला मंडल की उपाध्यक्ष भगवती अग्रवाल, हेमलता शर्मा, माला शिवहरे, पायल राजपूत, मंजू, रुचि बड़ोने, ऊमा राजपूत, कंचन सोनी, रीना त्रिपाठी, माध्वीसिंह परमार, राजेश्वरी दुबे, ऊमा शर्मा, राजकुंवर चौहान, लीलाबाई शाक्यवार, गुलाबबाई सहित अन्य मौजूद रहीं।