https://www.biaorarajgarhnews.online/p/coronavirus-live-status-in-india.html



ब्यावरा. मध्यप्रदेश शासन की योजना के तहत विधानसभा की ग्राम पंचायतों में गो शाला निर्माण हो रहा है। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत मोई में 30 लाख रुपए की लागत से बनने वाली गो शाला का भूमि-पूजन सोमवार को विधायक गोवर्धन दांगी ने किया। इस दौरान विधायक ने कहा की मुख्मंत्री कमलनाथ गोमाता के संरक्षण के लिए अपने किए गए वचनों को निभाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रामचंद्र दांगी, कन्हैयालाल दांगी, गोविंद गुर्जर, बजरंगसिंह पगारी, हरिओम दांगी, शिवनारायण दांगी, रघुवीरसिंह बुखारी, लीलाकिशन गुर्जर सहित पूर्व सरपंच, ग्राम पंचायत सचिव और ग्रामीणजन मौजूद रहे। 
Previous Post Next Post