ब्यावरा. जिले के सबसे बड़े शहर
के सिविल अस्पताल में जल्द ही
सीसीटीवी कैमरे लगेंगे।
हर घटना पर पैनी नजर रखने
और आए दिन हो वाली बाइक चोरी
पर अंकुश लगाने सहित अन्य सुरक्षा
व्यवस्था कायम करने के लिए पूरे
अस्पताल को कैमरामय बनाया
जाएगा। हालांकि इससे पहले भी
कैमरे लगाए गए थे. लेकिन बेहतर
मॉनीटरिंग के अभाव में बंद हो गए।
अब माना जा रहा है कि पूरे
अस्पताल में अंदर और बाहर कैमरे
लगा देने से काफी सुरक्षा होगी। साथ
ही माना जा रहा है कि आए दिन
स्टॉफ और मरीजों के बीच बनने
वाली तनातनी की स्थिति से भी
निपटा जा सकेगा। अस्पताल प्रभारी ।
ने बताया कि फिलहाल कैमरे के
लिए सर्वे हुआ है, जगह तय कर ली
गई है, जल्द ही एजेंसी लगाना शुरू ।
कर देगी।
Tags
Biaora News
