https://www.biaorarajgarhnews.online/p/coronavirus-live-status-in-india.html

ब्यावरा.नागरिकता संशोधनकानन के समर्थन में निकाली रैली के दौरान गिरफ्तार प्रदर्शनकारियों की जमानत सोमवार को एसडीएम ने रद्द कर दी। हालांकि महिलाओं को रात में छोड़ दिया गया था, लेकिन गिरफ्तार पुरुषों में से 8 की जमानत रद्द कर दी गई, बाकी अन्य को 50 वर्ष से अधिक उम्र के होने से जमानत दे दी गई। गिरफ्तार प्रदर्शनकारियों की जमानत एसडीएम रमेश पांडे के समक्ष प्रस्तुत की गई। जहां से आठ लोगों की जमानत उन्होंने रद्द कर दी। दोपहर करीब 12 बजे धारा- 151, 147, 188 और 341 में गिरफ्तार भाजपा कार्यकर्ता विनोद नागर, विहिप के मुकेश सेन, रामगोपाल दांगी निवासी मोतीपुरा, संजय तिवारी, बलवंत सौंधया, अजय गौड़,रामगोपाल दांगी निवासी अतरालिया और इंदरसिंह सोंधिया को राजगढ़ जिला जेल भेज दिया गया। पुलिस ने वीडियोग्रॉफी के आधार पर पहचान कर पूर्व जिला अध्यक्ष अमरसिंह यादव, नारायणसिंह पंवार, मोहन शर्मा, हजारीलाल दांगी, गौतम टेटवाल, जिला अध्यक्ष दिलवर यादव सहित अन्य करीब 125 लोगों पर धारा- 147, 188 और 341 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। इनमें डॉ. अशोक अग्रवाल, अशोक गुप्ता, रवि बड़ोने, कैलाशनारायण मोर्य, दीपकमल, पंकज शर्मा (पचोर), अखिलेश जोशी (ब्यावरा), दीपक जाट, प्रिंस छाबड़ा, राजू यादव, अमित शर्मा, चंदन जादौन, मयूर गुप्ता, आशु खस, अरविंद शर्मा, संघ पदाधिकारी धर्मेंद्र शर्मा, रमेश साहू गिरफ्तार प्रदर्शनकारियों को एसडीएम कोर्ट भेजा गया था, जहां से तीन लोगों की जमानत ली गई है, बाकी आठ को जेल भेज दिया गया। डीपी लोहिया, टीआई, ब्यावरा 
Previous Post Next Post