ब्यावरा. राजगढ़ चौराह से गुना बायपास की ओर रांग साइड से आई एक यात्री बस कार को टक्कर मारते हुए नाली पर जा चढ़ी। अपना नगर की ओर से निकली कार को बस वाले ने एक बच्ची को बचाने में टक्कर मार दी। इससे कार का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और कार में सवार परिवार हतप्रभ रह गया। जानकारी के अनुसार राजगढ़ की ओर से यात्री लेकर आ रही बस ने अपना नगर जाने वाले रास्ते से निकल रही कार को पीछे से टक्कर मार दी। इससे कार में सवार दिनेश शर्मा (प्रबंधक, मप्र ग्रामीण बैंक, सुठालिया) निवासी अपना नगर, उनका पुणे में रहने वाला इंजीनियर भानजा अमिताभ शर्मा, बेटी कनिका और उसकी दो साल की बेटी अनिका, साथ ही शर्मा की एक ओर बेटी डॉ. पल्लवी और उनका बेटा वेदांत गाड़ी में था। बस की टक्कर से पूरा परिवार दहशत में आ गया। वे परिजनों के साथ गुना नाके पर अपने प्लॉट पर जा रहे थे। तभी रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। सूचना पर पहुंची सिटी थाने की डायल-100 ने भीड़ हटाई। साथ ही मामला थाने पहुंचा। हालांकि वहां प्रकरण नहीं बना, दोनों पक्षों में समझौता हो गया। वहीं, टक्कर मारने के बाद चालक मौके से भाग निकला। हालांकि हादसे में किसी को ज्यादा चोट नहीं आई है। प्रत्यशदर्शियों ने बताया कि बस वाला रांग साइड था। रांग साइड आने से आए दिन हादसों का अंदेशा बना रहता है, जिस पर अंकुश नहीं लग पाता।