https://www.biaorarajgarhnews.online/p/coronavirus-live-status-in-india.html


राजगढ़. नगरीय निकाय चुनाव में कई वादे और दावे किए जाते हैं। लेकिन उन वादों को कितना पूरा किया गया। इन सभी कार्यों को देखने के लिए पत्रिका ने हर वार्ड की परिक्रमा शुरू की है, जिसकी पहली कड़ी में राजगढ़ नगर पालिका के वार्ड 14 में हुए कार्यों और ऐसे कार्य जो अधूरे रह गए। उस पर फोकस किया गया। वार्ड 14 में पहले पुलिस लाइन, राजपूत कॉलोनी, हेडगेवार और सिविल लाइन सहित बाराद्वारी व परेड ग्राउंड का क्षेत्र शामिल था, लेकिन इस बार वार्ड में से बाराद्वारी को हटा दिया गया है और अब यह 17 वार्ड में शामिल हो चुका है। वैसे तो वार्ड में नया सब्जी मंडी और बस स्टैंड का सौंदीकरण व वार्ड में विद्युत व्यवस्थाएं सुधार को लेकर काम हुए हैं लेकिन वार्ड के लोग अभी भी कई कमियां गिनाते हैं। वार्डवासी बंटी वर्मा, चेतन, रामलखन आदि ने बताया कि सड़कों को लेकर कोई काम नहीं हुआ और जहां हुआ है, वह भी गुणवत्ताहीन होने के कारण उखड़ गया, जो मेंटेनेंस हुआ वह भी खराब हो चुका है। यह काम अधूरे वार्ड में अभी भी विद्युत व्यवस्थाओं में सुधार की कई संभावना है। अतिक्रमण के कारण कई जगह वाहन भी नहीं जा पाते। पुलिस आज पहुंचेंगे वार्ड पांच में वार्ड परिक्रमा के तहत पत्रिका की टीम आज वार्ड पांच में आएगी। यहां क्या काम हुए और कौन से जरूरी है। जनता की राय ली जाएगी। लाइन में कोई काम ही नगरपालिका के माध्यम से नहीं हुआ। 
Previous Post Next Post