https://www.biaorarajgarhnews.online/p/coronavirus-live-status-in-india.html



राजगढ़. रविवार से पोलिया अभियान की शुरूआत हुई, जिसमें तीन दिन के अंदर दो लाख 30हजार बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया। अभियान के पहले दिन ही 52 प्रतिशत बच्चों को पोलियो दवा पिलाई गई। वहीं आज और कल घर-घर जाकर बचे हुए बच्चों को यह दवा पिलाई जाएगी। कुल 1762 बूथ बनाए गए। जिसमें बी टाइप के 1198 और सी टाइप के 564 इन पर पांच साल तक के बच्चों को दवा पिलाई गई। कार्यक्रम की मॉनीटरिंग के लिए 77 मोबाइल टीमें बनाई गई। सीएमएचओ केके श्रीवास्तव ने बताया कि शेष दो दिनों में हम लक्ष्य को पूरा करने के लिए हर प्रयास करेंगे। 
Previous Post Next Post