ब्यावरा. बस स्टैंड पर निजी बस ऑपरेटरों की मनमानी किसी से छिपी नहीं है। अपने मालिकों के नाम पर रौब झाड़ते हुए रोजाना ये मनमानी करते हैं। न सिर्फ यात्रियों पर ये मनमानी करते हैं बल्कि शहर की ट्रैफिक व्यवस्था भी बिगाड़ रहे है। बस स्टैंड के आगे बीच रोड पर बस खड़ी कर अपने मालिक के नाम पर रौब झाड़ रहे एक बस वाले को पुलिस ने थाने पहुंचाया। नो पार्किंग जोन में बस खड़ी करने पर पुलिस ने उन्हें टोका तो समझने के बजाए बदतमीजी करने लगा। भोपाल से त्यावरा के बीच चलने वाली कुरैशी बस एमपी 39 पी 0219 को पुलिस थाने ले गई, जहां उस पर चालानी कार्रवाई की। बता दें कि बस स्टैंड से निकलने वाली अधिकतर यात्री बसें एलआईसी दफ्तर के सामने से आगेबांडीखाली क्षेत्र तक आने और जाने में रुकती हई चलती है। कंडक्टर और एजेंट्स जहां चाहे वहां उसे रोक देते है। इस कारण बार-बार जाम के हालात बनते हैं। कई बार समझा देने के बावजूद बस वाले किसी की नहीं मानते। इससे राहगीरों के साथ ही आस-पास के दुकानदार भी परेशान है। बसों में न ड्रेस कोड ना ही कोई अनुशासन लोकल की गाड़ियों के साथ ही लंबी दूरी की निजी बस वाले यहां ज्यादा मनमानी करते हैं। यात्रियों से बदतमीजी के मामले भी बस वालों केआम है। खास बात यह है कि रोडवेज और चाट बसों को छोड़कर बाकी में अनुशासन नाम की कोई व्यवस्था नहीं है। नचालक डेस में रहते नही परिचालक। यात्रियों से भी इनका व्यवहार ठीक नहीं होता। आरटीओ भी चुनिंदा वाहनों पर चुनिंदा समय के लिए कार्रवाईकर इतिश्री कर लेते हैं। इसीलिए बस संचालकों के हौसले बढ़ते जाते हैं। Mनो पार्किंग में गाड़ी खड़ी की थी, पूरे बस स्टैंड क्षेत्र के लोग इन बसवालों से परेशान हैं। हमने बोला तो भी बस वाला नहीं मान रहा था, इस पर उसे थाने लेजाया गया। जहां उस पर चालानी कार्रवाई की। -एमएल यादव, एसआई, सिटी थाना