ब्यावरा. सुठालिया के परलापुरा
में जुआ खेल रहे दो लोगों को
पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि मुखबिर की
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस
को संतोष पिता शिवप्रकाश लोधी
निवासी सुठायिला और नारायण
पिता हजारीलाल गिर निवासी
परलापुरा सुठालिया को दबोचा।
उनके पास से 3100 रुपए और
ताश के पत्ते मिले हैं। पुलिस ने
दोनों के खिलाफ जुआ एक्ट के
तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर
मामला जांच में लिया।
