https://www.biaorarajgarhnews.online/p/coronavirus-live-status-in-india.html

ब्यावरा. शहर के मोमन मोहल्ला मस्जिद क्षेत्र से एक तीन साल का बालक घर के बाहर खेलने के दौरान रास्ता भटक गया, जो शहर की गलियों में इधर-उधर घूम रहा था, इसका सूचना किसी ने डायल 100 पर दी। मौके पर पहुंची डायल 100 के स्टॉफ ने बच्चे को गाड़ी में बैठाकर करीब डेढ़ घंटे तक शहर में कई जगह पूछताछ करने के बाद उसके माता-पिता से मिलवाया। मां ने बच्चे का नाम शोएब पिता शाकिर माता सबीना निवासी मोमन मोहल्ला बताया है। डॉयल 100 स्टॉफ द्वारा बच्चे को उनके सुपुर्द कर दिया गया। इस कार्य में आरक्षक राजबहादुर मीणा, आशीष कोरी और पायलेट गोपाल प्रसाद यादव की सराहनीय भूमिका रही। 
Previous Post Next Post