ब्यावरा, मध्य प्रदेश
पेंशनर्स एसोसिएशन भोपाल शाखा
ब्यावरा जिला राजगढ़ की मासिक
बैठक डे-केयर सेंटर में वरिष्ठ पेंशनर
सुरेश चंद्र शर्मा की अध्यक्षता में हुई।
इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया
गया कि धारा-144 के कारण रद्द
हुए जिलास्तरीय पेंशनर्स सम्मान
समारोह अब 11 जनवरी को
अग्रवाल धर्मशाला में होगा।
कार्यक्रम में प्रांत एवं जिला से
पेंशनर्स पदाधिकारी शामिल होंगे।
बैठक में जनवरी में जन्मे पेंशनर्स का
जन्मदिन मनाया गया। माह में जन्में
पेंशनर बाबूलाल गौतम, प्रभुलाल
भंडारी, नरेद्र हाड़ा, गोपालसिंह
तोमर, रमेश टांक, बालकृष्ण साहू,
आरके वर्मा, भेरूलाल साहू को
जन्मदिन की बधाई दी गई। ईश्वर से
उनके स्वस्थ्य और दीर्घायु की
कामना की। शाखा अध्यक्ष आरएस
सोनी ने स्वागत भाषण में पेंशनर्स को
नव वर्ष में शुभकामनाएं प्रेषित की।
इस दौरान मातृशक्ति के रूप में
परिवार पेंशनर्सधारी धापूबाई,
गीताबाई, भंवरीबाई, पेंशनर्स हाजी
याकूब खां गौरी, आर वर्मा सहित
अन्य मौजूद रहे।
अब 11 को होगा जिलास्तरीय पेंशनर्स सम्मान समारोह (Biaora News)
Sk Pushpad
0
Comments
Tags
Biaora News
