ब्यावरा. प्रशासन ने मठालिया रोड स्थित ईदगाह के आसपास सालों से जमा कब्जे रविवार को हटवाए। पुलिस को सूचना दिए बिना पहुंची टीम नेकच्चे और पक्के अतिक्रमण तोड़े गए। गुमठियां भी हटाई गई। करीब दर्जनभर कब्जों पर कार्रवाई की गई। मौके से रेत भी जब्त की गई। इस बीच कब्जेचारी आपस में ही भिड़ गए। कहासुनी, गाली-गलोज और हाथापाई की नौबत बन गई। विवाद इस बात पर हो रहा था कि 'तुमने हमारा कब्जा हटवाया है। इस दौरान अफसर पूरा माजरा देखते रहे। पुलिस ने मामले में तीन पर केस दर्ज किया है। अलसुबह से शुरू की गई कार्रवाई के तहत ईदगाह के आसपास जमी गुमठियां और होटल सहित अन्य कच्चे, पक्के निर्माण प्रशासन की टीम ने तोड़े। सरकारी जमीन पर बेखौफ कब्जे जमाए बैठे रेत कारोबारियों को हटाया। इस बीच रेत वालों में आपस में ही विवाद हो गया। थाना प्रभारी डीपी लोहिया ने बताया कि फरियादी अजय ठाकुर की शिकायत पर शकील, हातिम, आशिक के खिलाफ धारा 294, 506 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच में लिया है। प्रशासन ने सख्त हिदायत दी है कि शहर में जहां भी कब्जे है,वहां से लोग स्वयं ही हटा लें। प्रशासन अब किसी प्रकार की मोहलत नहीं देगा। तालमेलका अभाव कार्रवाई के दौरान जब दोनों पक्षों के कब्जेधारी भिड़ रहे थे, तब एसडीएम, तहसीलदार देखते रहे न कि कब्जेचारियों को समझाया। बाद महिलाओं ने किया। प्रशासन की टीम को देख महिलाएं आगे आई और विरोध जताने लगी। तहसीलदार एआर चिरामन सहित राजस्व अमले ने उन्हें समझाया। काफी देर तक हंगामा चलता रहा।