https://www.biaorarajgarhnews.online/p/coronavirus-live-status-in-india.html

ब्यावरा.राजगढ़ रोड स्थित रेल्वे पुल से एक 22 वर्षीय युवक ने जान देने की कोशिश की। जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब साढ़े 09 बजे पारिवारिक विवाद, रंजिश में युवक राजगढ़ रोड स्थित रेल्वे पुल पर चढ़ा और कूद गया। इससे उसे गंभीर चोटें आई है। पार्वती किनारे रहने वाले और वर्तमान में ब्यावरा में ही रहने वाले सूरज पिता निर्भयसिंह (22) ब्रिज से कूद गया। इससे उसे पांच, हाथ, सिर और नाक में गंभीर चोटें आई है। नाक के साथ ही हाथ और पांव भी फ्रैक्चर हो गया। उसके पिता ब्यावरा में ही ड्राइवरी करते हैं, खुद की गाड़ी चलाते हैं। वह भी पिता की गाड़ी चलाता है। बताया जाता है कि उसकी परिवार में किसी से कहासुनी हो गई थी। विवाद में नाराज होकर वह जान देने की नीयत से पुल पर चढ़ा और कूद गया। उसे शहर के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने भोपाल रेफर कर दिया। भोपाल के निजी अस्पताल में उसका फिलहाल उपचार चल रहा है। 
Previous Post Next Post