https://www.biaorarajgarhnews.online/p/coronavirus-live-status-in-india.html

ब्यावरा. शहर के पुराना डाक बंग्ला क्षेत्र में रहने वाले 22 वर्षीय युवक ने बीती रात फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। उसे परिजन शहर के एक निजी निर्सग होम लेकर पहुंचे, जहां से रेफर कर दिया गया। सिटी थाने के एएसआई शिवराज मीणा ने बताया कि यशवंत पिता राधेश्याम चौहान (22) निवासी पुराना डाक बंग्ला, ब्यावरा ने फांसी लगा ली। रात में हुई उक्त घटना की सूचना नर्सिंग होम के डॉक्टरों ने हमें दी थी, हम पहुंचे तब तक परिजन उसे भोपाल ले जा चुके थे। अभी यह स्पष्ट हो नहीं चुका है कि उसने फांसी क्यों लगाई, कैसे लगाई और वर्तमान में भोपाल में उसकी स्थिति क्या है, यह भी अभी पता नहीं चला है। 
Previous Post Next Post