https://www.biaorarajgarhnews.online/p/coronavirus-live-status-in-india.html



राजगढ़. शनिवार के बाद रविवार की सुबह की शुरुआत में भी घने कोहरे से हुई। सुबह छह बजे से करीब 11 बजे तक शहर में घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण लोगो को 40-50 मीटर दूर देखने में भी परेशानी हुई। हाइवे से गुजरने वाले वाहन काफी देर तक खड़े रहे। कोहरे के कारण सुबह तेज ठंड का अहसास हुआ। हालाकि रविवार को सुबह दस बजे तक कोहरे के बाद दोपहर में तेज धूप निकली जिससे दिन के तापमान में ढाई डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। रविवार को दोपहर का अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री दर्ज किया गया। इधर शनिवार शाम से बादल छंटने के बादरात के तापमान में एक बार फिर से गिरावट शुरू हुई है। शनिवार को न्यूनतम तापमान जहां 11.2 डिग्री रहा था वहीं रविवार को यह 1.4 गिरकर 9.8 पर आ गया। 
Previous Post Next Post