ब्यावरा. एमपीसीए से संबद्ध जिला क्रिकेट एसोसिएशन के टी- 20 लैदर बॉल क्रिकेट मैच शहर में दूसरी बार आयोजित किया गया है। जिसमें रविवार को फाइनल मुकाबला ब्यावरा और पचोर के बीच में खेला गया, जिसमें ब्यावरा ने टॉस जीतकर पचोर को बालेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पचोर टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 82 रन का लक्ष्य सामने रखा। ब्यावरा कीटीम ने बिना किसी विकेट गवाए महज आठ ओवर में ही लक्ष्य का हासिल कर लिया, जिसमे ब्यावरा की तरफ से नोमान ने नाबाद 41 रन की पारी खेल कर टीम को दस विकेट से जीत दिलाई। वही साहिल जादौन ने 3 विकेट लिए एवं उपविजेता टीम से रघु गुर्जर ने सर्वाधिक 20 रन बनाए। इस दौरान बेस्ट बल्लेबाज लक्की पचोर, प्लयेर ऑफ द टूर्नामेंट गजेन्द्र गोस्वामी, बेस्ट बॉलर सुमित, बेस्ट पील्डर आदित्य रैकवार, बेस्ट आल राउंडर गजेन्द्र, बेस्ट कीपर यश नाथ, मेन ऑफ द मैच साहिल जादौन को मिला है। उक्त सभी मैच में बेस्ट अंपायर मोहित घाटोले, सचिन यादव रहे। इस मैच के मुख्य अतिथि विधायक गोवर्धन दांगी, सीएमओ इकरार एहमद, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र यादव, एडवोकेट अशोक क्रांति, एडवोकेट नरेंद्र शर्मा, चंदा खान, एसोसिएशन सदस्य राकेश शिवहरे, फरीद अंसारी, अनिल वर्मा, सईद खान, गीतांजलि ठाकुर, विद्या, चंचल गुप्ता, चंचल पालीवाल सहित अन्य उपस्थित थे। इसी दौरान विधायक दांगी एवं ब्यावरा सीएमओ द्वारा कॉलेज ग्राउंड पर ट्यूबवेल की सौगात दी गई है। जिससे बच्चो को हरा भरा ग्राउंड मिल सकेगा। इस सौगात के लिए समिति के सदस्यों एवं खिलाड़ियों ने आभार व्यक्त किया।